UP Bhulekh 2025: भूलेख उत्तर प्रदेश (upbhulekh.gov.in) राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है, जिसका उद्देश्य खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा, और भूमि स्वामित्व विवरण को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल की सहायता से उत्तर प्रदेश के किसान और भू-स्वामी अपनी खसरा संख्या, खतौनी की नकल, और Real-Time खतौनी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से आप अपने जमीन के कागजात, भू अभिलेख, और भू नक्शा उत्तर प्रदेश की जानकारी मात्र कुछ क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा संचालित है और इसे उपयोग करना बेहद सरल और सुरक्षित है।
UP Bhulekh Portal पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं-
UP Bhulekh: उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल ऑनलाइन देखें
अगर आप उत्तर प्रदेश में जमीन की खतौनी नकल ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप UP Bhulekh पोर्टल (upbhulekh.gov.in) के माध्यम से यह काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर दिए गए विकल्पों में से “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप जिले, तहसील और गाँव का चयन करें।
- फिर भू-स्वामी का नाम, खसरा संख्या या गाटा नंबर दर्ज करें।
- अब आप , “खोजें” बटन पर क्लिक करने के बाद नीचे खसरा आ जायेगें ।
- अंत में किसी एक खसरा को सेलेक्ट करके (उद्धरण देखें) पर क्लिक करें

- अब आप कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपकी चयनित भूमि का खतौनी विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यदि आप इसकी हार्ड कॉपी या डिजिटल कॉपी चाहते हैं, तो आप इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे प्रिंट भी कर सकते हैं।